बिहार बोर्ड : 10वीं और 12वीं सर्टिफिकेट लेना हुआ महंगा, वर्ष 2023 में नया नियम लागू।

वर्ष 2023 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  (Bihar School Examination Board) द्वारा 10वीं और 12वीं की द्वितीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए शुल्क (Fee) जमा करने की तालिका में बदलाव किए गए हैं। जिसका असर छात्रों के जेब पर देखने मिलेगा। वर्ष 2023 के पहले दिन से शुल्क के नए नियमों को लागू किया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए शुल्क तालिका के अनुसार वैसे छात्र जिन्हें अपनी 10वीं व 12वीं की परीक्षा मैं उत्तीर्ण हुए 15 वर्ष या उससे अधिक का समय हो गया है, तो वैसे छात्रों को द्वितीय प्रमाण पत्र (Certificate) प्राप्त करने के लिए बोर्ड को प्रति प्रमाण पत्र 2500 रुपए जमा करनी होगी।

बिहार बोर्ड द्वितीय सर्टिफिकेट शुल्क, बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नाम शुद्धिकरण, बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट में नाम शुद्धीकरण

विस्तार से जानिए ...

दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक एवं इंटर (Matric And Inter) की पढ़ाई कर चुके छात्र को द्वितीय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए अधिक शुल्क देनी होगी। बोर्ड (Board) द्वारा समय-समय पर सेवा शुल्क में बदलाव किए जाते रहे हैं, और इस वर्ष भी शुल्क तालिका में छात्रों के परीक्षा वर्ष की सीमा में बदलाव कर उन्होंने ऐसा ही किया है। इसलिए द्वितीय प्रमाण पत्र निकालने में छात्र जितना देर करेंगे उतने ही अधिक शुल्क देनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें :- 
  • बिहार बोर्ड सर्टिफिकेट शुद्धिकरण की पूरी प्रक्रिया। 

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की सर्टिफिकेट की शुल्क 2023

  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति  (School Examination Board) के द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष से 15 वर्ष एवं इससे अधिक वर्षों के प्रमाण पत्र के लिए ; प्रति प्रमाण पत्र की अधिकतम शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किए गए हैं, जिसमें तत्काल सेवा शुल्क 2500 रुपए ( निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त ) जोड़ी जाएगी।
  • वहीं, उत्तीर्ण वर्ष से 10 वर्ष तक द्वितीय प्रमाण पत्र निकालने के लिए छात्र से प्रति प्रमाणपत्र ₹1000 शुल्क के रूप में लिया जा रहा है, तत्काल सेवा शुल्क ₹500 अतिरिक्त लिए जाएंगे।
  • परीक्षा उत्तीर्ण वर्ष से 5 वर्ष तक की द्वितीय प्रमाण पत्र निकालने के लिए छात्रों से प्रति प्रमाण पत्र ₹500 शुल्क लिया जा रहा है। तत्काल सेवा शुल्क ₹500 अतिरिक्त लिए जाएंगे।
  • इसके अलावा वर्तमान वर्ष मैं उत्तीर्ण छात्रों को द्वितीय प्रमाण पत्र के लिए ₹200 शुल्क लिया जाएगा। तत्काल सेवा शुल्क 500 अतिरिक्त लिए जाएंगे।
वैसे छात्र जिनके 10वीं या 12वीं के सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की त्रुटि है, और वे सही करवाना चाहते हैं तो इसके उन्हें अलग से पैसे खर्च करने होंगे। सर्टिफिकेट में सुधार के लिए दो प्रकार के शुल्क देने पर सकते हैं।
  1. Minor Correction : ₹500
  2. Major Correction : ₹800
अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और हमारी लेख पढ़ें यहां क्लिक करें। "Click me to read" {alertInfo}

बिहार बोर्ड द्वितीय प्रमाण पत्र निकालने का शुल्क वर्ष 2022

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वितीय प्रमाण पत्र निकालने के लिए शुल्क तालिका 2022

बिहार बोर्ड द्वितीय प्रमाण पत्र निकालने का शुल्क वर्ष 2023

बिहार बोर्ड द्वितीय प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट निकालने के लिए शुल्क तालिका 2023

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्यों उठा रही ये कदम।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में पढ़ रहे छात्रों जो आने वाले परीक्षा में शामिल होने वाले हैं या जिन्होंने परीक्षा दे दिया है। यह खबर वैसे लोगों के लिए ही है। क्योंकि आप जानते हैं कि बिहार में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ही करता है और प्रमाण पत्र देता है। चूंकि बिहार बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र प्रोसेसिंग की प्रक्रिया में पहले के समय में शुल्क नहीं लिया जाता था। इस वजह से परीक्षा उत्तीर्ण होने के कई वर्षों बाद तक छात्रों द्वारा इस तरह के आवेदन कार्यालय में आते रहते थे, जिसके पश्चात विभाग द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया।

इस लेख को व्हाट्सएप के जरिए अपने दोस्तों के साथ साझा जरूर करें ❤️❤️❤️

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post