नई दिल्ली : क्या होगा जब आप गूगल पर कोई शब्द लिखें और शब्द लिखते ही आपके स्क्रीन पर धमाका हो जाए। यकीन ना हो तो आप एक बार खुद ही ट्राई कर के देख लें।
दरअसल गूगल सर्च के कई ऐसे की-वर्ड (Google Keyword Trick) या फिर ऐसा कहें कि ट्रिक मौजूद हैं। जो आपके स्क्रीन को खिसका (Tilt) भी सकता है और ब्ला'स्ट भी कर सकता है। आइए जानते हैं इन की-वर्ड के बारे में विस्तार से ....
![]() |
सांकेतिक तस्वीर साभार गूगल |
Nasa Dart : गूगल ने हाल ही में इस ट्रिक (Google Nasa Dart Trick) को लॉन्च किया है। गूगल के इस ट्रिक को खुद से ट्राई करने के लिए आपको बस गूगल पर सर्च करना है 'Nasa Dart' इसके बाद आपको अपने स्क्रीन पर बाईं ओर से एक सैटेलाइट आती हुई दिखाई देगी। सैटेलाइट दिखने के कुछ ही देर बाद ही आपके स्क्रीन पर धमाका होता हुआ दिखाई देगा। फिर आपकी स्क्रीन दाईं तरफ झुक जाएगी।
लैपटॉप, डेस्कटॉप और टैब के अलावा स्मार्टफोन यूजर्स भी गूगल के इस ट्रिक को ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को बस अपने गूगल क्रोम में गूगल सर्च ओपन करके उसे डेक्सटॉप मोड (Google Chrome Desktop mode) में करना होगा। फिर क्या, फिर आपको गूगल का कमाल आपके मोबाईल पर दिखेगा।
Atari Breakout: Nasa Dart की तरह Atari Breakout भी गूगल का एक शानदार ट्रिक है। जिसे गूगल में सर्च करते ही आपको इमेज टैब (Google image search option) पर क्लिक करना होगा। फिर किसी भी इमेज को क्लिक करते ही आपके सामने एक गेम (Google free games tricks) शुरू हो जाएगा। फिर आप लीजिए गेम के मजे। है ना ये भी कमाल की ट्रिक
Zerg Rush : इस ट्रिक की सहायता से आपका सर्च रिजल्ट आपकी आंखों के सामने से डीलिट (Google Search results delete) हो जाएगा। इसके लिए बस आपको गूगल पर सर्च करना है Zerg rush फिर सबसे पहले वाले लिंक को क्लिक करके आप सर्च रिजल्ट को डिलीट होते हुए देख सकेगें।
Google in 1998 : कैसा लगेगा जब कोई टाइम मशीन आपको आपके बचपन के दिनों में लेकर चला जाए। खैर हमारे साथ तो ऐसा होने से रहा, लेकिन हम गूगल के बचपन (Google old version) के दिनों में जा सकतें हैं और जान सकते हैं कि बचपन में गूगल कैसा दिखता था और क्या क्या शरारतें करता था। इसके लिए आपको गूगल के सर्च बॉक्स में बस सर्च करना है Google in 1998 फिर (Google in 1998 trick) आपके सामने जो पेज खुलेगा। वो सन् 1998 में जैसा गूगल दिखता था वैसा ही दिखेगा।
Askew : इस की-वर्ड को आप जैसे ही गूगल में सर्च करेगें आपका स्क्रीन दाईं तरफ से टेढ़ा (Google Chrome screen Tilt trick) हो जाएगा। तो देर किस बात की अभी सर्च करें गूगल पर और लें इस ट्रिक के मजे।