सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली इस्लामिक कट्टरपंथी हीर ख़ान को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि हीर ख़ान अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां करती थी। जिसके कारण आज पूरे दिन सोशल मीडिया पर #Arrestheerkhan ट्रेंड चलाया गया और उसे गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल हीर ख़ान अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही थी। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर 23 अगस्त को एक विवादित वीडियो अपलोड किया था। जिसमें उन्होंने अयोध्या और माता सीता को लेकर शर्मनाक टिप्पणियां की थीं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर इस कंट्टरपंथी महिला को गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। हालांकि FIR दर्ज होने के बाद इस महिला को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही बैंगलुरू में सोशल मीडिया पर ऐसी ही टिप्पणी को लेकर हिंसा हुई थी। जिसमें हजारों कट्टरपंथी मुस्लिमों ने आधी रात को बैंगलोर में उत्पात मचाया था। हालांकि हिन्दू देवी-देवताओं पर हुए शर्मनाक टिप्पणी पर सहिष्णुता दिखाते हुए हिन्दू धर्म के लोगों ने अपना संयम नहीं खोया और कानून व्यवस्था पर भरोसा करते हुए महिला को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे।