देश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो अब तक 76,826 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जो अब तक के संक्रमित मरीजों की संख्या में सबसे अधिक है। इससे पहले गुरुवार को 75,995 मरीज संक्रमित पाए गए थे। वहीं मरीजों की नए आंकड़ों के बाद अब तक देश में कुल 33.84 लाख केस आ चुके हैं। जिनमें अब तक कुल 61694 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 9 लाख टेस्ट किए गए हैं। तथा देश में अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का दर 76.24 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र में फिर मिले सबसे ज्यादा मरीज
कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर महाराष्ट्र लगातार पहले पायदान पर बनी हुई है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 14,857 नए मरीज मिले हैं। इस राज्य में अब कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,33,568 हो गई है। जिसमें अब तक कुल 23,444 लोगों ने अपनी जान की गंवाई है। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक कुल 5,31,563 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।