प्ले स्टोर से Delete हुआ 'Mitron App', जानिए क्या है वजह

TikTok Vs YouTube के बीच छिड़ी जंग के बीच हाल ही में चर्चा में आई 'Mitron App'  को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच बढ़ रही तनातनी को देखकर चीनी सामान और एप्लीकेशन के बहिष्कार के बीच यूट्यूब और TikTok कॉन्ट्रोवर्सी भी काफी चर्चा में रही थी। जिसके बाद टिक टॉक की रेटिंग काफी नीचे तक पहुंच गई थी। 

भारतीय ऐप होने का था दावा
Mitron App Suspended By Google Play Store

TikTok की घटती लोकप्रियता को देखकर सोशल मीडिया पर  'Mitron App' बीते कई दिनों से चर्चा में थी।  लोग इन्हें भारतीय एप्लीकेशन बताकर पेश कर रहे थे। इस ऐप की खासियत यह थी कि इसके सभी फीचर्स TikTok की तरह ही थे। जिसके कारण बेहद कम समय में 50,000,00 लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया था। 

लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट में जब यह पता चला कि  'Mitron App'  एक पाकिस्तानी डेवलपर के द्वारा बनाया गया है तो लोगों में हड़कंप मच गया। दरअसल एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था कि इस ऐप के सोर्स को पाकिस्तान की कंपनी से खरीद कर इसे रिब्रांड कर भारतीय बाजार में पेश किया है।

इस वजह से हटाया गया यह एप्प

गूगल प्ले स्टोर पर महज 1 माह में 50,000,00 से भी ज्यादा बार डाउनलोड किए गए इस एप्लीकेशन को अब हटा दिया गया है। गूगल ने इस एप्लीकेशन को "स्पैम और मिनिमम फंक्शनैलिटी पॉलिसी" के उल्लंघन के तहत हटाया है। 

क्या आपने भी इस एप्लीकेशन को डाउनलोड किया था यदि हां तो हमें कमेंट में जरूर बताएं कि मौजूदा समय में बेस्ट सोशल मीडिया एप्लीकेशन कौनसी है जहां पर शॉर्ट वीडियो अपलोड किया जा सकता है।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post