पटना: देश में बढ़ते कोरोनावायरस के संकट के बाद अब देश के कई दिग्गज बिजनेसमैन, खिलाड़ी और अभिनेता सरकार और लोगों की मदद के लिए सामने आ रहें हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय में पूरी दुनिया कोरोनावायरस के संकट में है।
जिसके कारण सरकार द्वारा भारत में भी 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। कोरोनावायरस के संकट के कारण भारत में इस वायरस से संक्रमित की संख्या एक हजार से भी अधिक हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है।
जानिए किसने कितने रुपए दिए
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार ने संकट की इस स्थिति में सरकार की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सरकार के द्वारा PM Care Fund की घोषणा के बाद अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ हो रही है।
अक्षय कुमार के अलावे भारत के मशहूर बिजनेसमैन रतन टाटा और उनके पुत्र ने भी सरकार के मदद के लिए 1500 करोड़ रुपए के मदद की घोषणा की है। वहीं रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने भी 5 करोड़ रुपए और 100 बेड वाले अस्पताल बनाने की घोषणा की है। वहीं वेदांता रिसोर्सेज, बजाज ग्रुप, हीरो साइकिल्स की तरफ से 100 - 100 करोड़ रुपए के मदद की घोषणा की है।
इससे पहले साऊथ के अभिनेता भी सरकार की मदद के लिए सामने आए थे। सुपरस्टार प्रभास, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, रामचरण जैसे दिग्गज अभिनेताओं सरकार की मदद के लिए करोड़ों रुपए देने का ऐलान किया।
देखें पूरी सूची
प्रमुख कंपनियों के द्वारा मदद
- टाटा ग्रुप: 1,000 करोड़
- टाटा ट्रस्ट: 500 करोड़
- वेदांता रिसोर्सेज: 100 करोड़
- हीरो साइकल्स: 100 करोड़
- बजाज ग्रुप: 100 करोड़
- सन फार्मा: 25 करोड़ की दवाएं व सैनिटाइजर
- रिलायंस इंडस्ट्रीज: 5 करोड़ और 100 बेड का सेंटर
- पेटीएम: 5 करोड़
- पारले: बिस्किट के 3 करोड़ पैकेट बांटेगा
- महिन्द्रा ग्रुप: वेंटिलेटर
- अक्षय कुमार : 25 करोड़
- अल्लू अर्जुन: 1.25 करोड़
- रामचरण: 1.4 करोड़
- प्रभाष: 4 करोड़
- पवन कल्याण: 1 करोड़
आप हमें कमेंट में बताएं कि कोरोनावायरस महामारी को लेकर सरकार के द्वारा उठाए गए कदम सही है या नहीं। आप हमें यह भी बताएं कि आप किस दिग्गज के द्वारा किए गए मदद से प्रभावित हुए हैं।